ब्रिटेन में सियासी भूचाल, जल्द इस्तीफा दे सकते हैं PM कीर स्टार्मर; खतरे में भारत-UK डील?
नई दिल्ली, जून 22 -- Keir Starmer Resignation: ब्रिटेन की राजनीति पिछले कुछ सालों से लगातार अस्थिर रही है। अब यहां एक बार फिर राजनीतिक संकट छाया हुआ है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर चौतरफा दबाव के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। अगर वे इस्तीफा देते हैं, तो ब्रिटेन पिछले एक दशक में अपना सातवां प्रधानमंत्री देखने की राह पर आगे बढ़ जाएगा। खास बात यह है कि स्टार्मर के इस्तीफे की ये अटकलें भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लागू होने से ठीक पहले सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री स्टार्मर अगले कुछ दिनों के अंदर ही अपने भविष्य को लेकर एक बयान जारी कर देंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.