नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- ब्रिटेन की शरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी प्रवासी वीजा खत्म होने के बाद समलैंगिक होने का झूठा दावा करके शरण मांग रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मूल के कुछ प्रवासी समलैंगिक होने का झूठा दावा करके शरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आव्रजन सलाहकार और कानूनी फर्में इन प्रवासियों से हजारों पाउंड की फीस लेकर उन्हें झूठी कहानियां तैयार करने और मनगढ़ंत सबूत जुटाने में मदद कर रही हैं। दरअसल, बीबीसी के पत्रकारों ने एक ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश के उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों का रूप धारण किया, जिनके वीजा की समयसीमा समाप्त होने वाली थी। जांच में सामने आया कि सलाहकार इन प्रवासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.