नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच छठा भारत-यूके गृह मामलों का संवाद (होम अफेयर्स डायलॉग) शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थित समूहों और अन्य भारत विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा। दोनों पक्षों ने आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूके के गृह कार्यालय के सेकंड परमानेंट सेक्रेटरी साइमन रिडले ने किया। बैठक में दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद तथा संगठित अपराध से निपटने के ...