नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इंग्लैंड में अमेरिका द्वारा संचालित सैन्य अड्डे (आरएएफ फेयरफोर्ड) पर पिछले महीने हुई घटना के सिलसिले में मंगलवार को दो लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपित किया गया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने बताया कि मोहम्मद अब्दुलकरीम (24) और नौमान एस्सघिर (24) पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए गए। अब्दुलकरीम पर विदेशी खुफिया सेवा की मदद करने और एस्सघिर पर ब्रिटेन के हितों के प्रतिकूल उद्देश्य से प्रतिबंधित स्थान में प्रवेश करने का आरोप है।इस सैन्य अड्डे का इस्तेमाल ईरान पर हमले करने के लिए किया गया। बीते 27 सितंबर को इस सैन्य अड्डे के पास रहने वाले कई लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया था। उस समय हथियारबंद पुलिसकर्मियों और सेना के बम निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञों ने ग्रामीण इलाके में मोर्चा संभाला था...