संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान ने बगैर एफसीआरए में रजिस्ट्रेशन के ही विदेशों से खातों में करोड़ों की रकम मंगाई थी। जांच में आस्ट्रेलिया से लेकर ब्रिटेन तक विदेशी चंदे की परतें खुल गई। ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान से मिलकर बेटा तौसीफ रजा खातों का संचालन करता रहा। पुलिस ने 06 दिन पूर्व आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित कर दिया है. यह भी पढ़ें- आस्ट्रेलिया से लेकर ब्रिटेन तक विदेशी चंदे की खुली परतेंजानकारी संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के देवरिया लाल गांव के रहने वाले ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान ने वर्ष 2013 में खलीलाबाद में मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया निस्वा संचालित किया। एटीएस वाराणसी की जांच रिपोर्ट के बाद मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के निर्देश पर तत्कालीन डीएमओ ...