संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित एक मदरसा और उससे जुड़े फाउंडेशन के बैंक खातों में करीब सवा दो करोड़ रुपये पहुंचे हैं। करीब दो करोड़ रुपये की निकासी भी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विदेशी स्रोतों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से भारी धनराशि के ट्रांसफर के संकेत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने वित्तीय गतिविधियों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।विशेष जांच टीम ने जांच में पाया है कि ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान और उसके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंकों में कुल 18 खाते संचालित हो रहे थे। पुलिस अब तक इन खातों में Rs.94.27 लाख की राशि डेबिट फ्रीज करा चुकी है। वहीं, मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के खातों में सवा दो करोड़ से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.