नई दिल्ली, मार्च 5 -- साइप्रस स्थित ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के बेस 'अक्रोटिरी' पर एक शाहेद-प्रकार के ड्रोन से हमला किया गया है। हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह ड्रोन सीधे ईरान से लॉन्च नहीं किया गया था। यह ईरानी तकनीक से बना ड्रोन हवाई अड्डे के रनवे से टकराया। 1986 के बाद साइप्रस में इस ब्रिटिश सैन्य सुविधा पर यह पहला हमला बताया जा रहा है। ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है और बेस को केवल मामूली नुकसान पहुंचा है। भले ही नुकसान कम हुआ हो, लेकिन इस ड्रोन हमले ने मध्य पूर्व के चल रहे संघर्ष को अब यूरोपीय धरती तक ला दिया है।ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक बयान बुधवार को यूके के रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- रक्षा मंत्रालय इस बात की पुष्टि कर सकता है कि 2 मा...