शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में बीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 'ब्रिटिश एंड अमेरिकन ड्रामा' पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पुस्तक डॉ. अरुण कुमार यादव और डॉ. बीना यादव ने लिखी है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों लेखकों को बधाई दी। प्रो. अनुराग अग्रवाल ने पुस्तक को उपयोगी बताया। डॉ. अरुण कुमार यादव ने विषय-वस्तु प्रस्तुत की। प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. शालीन कुमार सिंह, नीलू कुमार, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. पद्मजा, डॉ. प्रतिभा द्विवेदी और पवन कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...