हापुड़, मई 2 -- स्मार्ट स्पीकर्स क्लब की 200 कक्षाएं पूरी होने के अवसर पर ब्रिटिश इंस्टीट्यूट में शनिवार को प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने पब्लिक स्पीकिंग कंपटीशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आरुष शर्मा, केशव सिंह और जतिन सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्पीकर का अवार्ड अपने नाम किया। इस मौके पर संस्था के संचालक उमेश कुमार शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए अंग्रेज़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यहां दूर-दूर से विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोलना सीखने आते हैं। अंग्रेज़ी आज के समय की आवश्यकता है, जो भविष्य में सफलता के कई रास्ते खोलती है। उन्होंने छात्रों को ग्रुप डिस्कशन, पब्लिक स्पीकिंग, बॉडी लैंग्वेज और इंटरव्यू से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.