वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के ग्रंथालय और अभिलेखागार विज्ञान के छात्र ब्रिटिश ऑनलाइन आर्काइव्स से इस विधा की बारीकियां सीख रहे हैं। सोमवार को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में केंद्रीय ग्रंथालय, महामना अभिलेखागार और ब्रिटिश ऑनलाइन आर्काइव्स की तरफ से 'अभिलेखागार से अंतर्दृष्टि तक : उन्नत शैक्षणिक अनुसंधान में प्राथमिक स्रोत' विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अभिलेखागार पुस्तकालयों के समान होते हुए भी अधिक जटिल होते हैं क्योंकि उनकी उपयोगिता उचित सूचीकरण और वर्गीकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि शोध कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने में अभिलेखागार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि किसी भी उत्कृष्ट अभिलेखागार या पुस्तकालय के लिए प्राथमिक स्रोतों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.