गिरडीह, फरवरी 25 -- ब्रिटिशकाल में आदिवासी सूची में था घटवाल, पर आजादी के बाद गायब: देवेंद्र समाज को बहुत कुछ देने के बाद आज स्वयं उपेक्षित है घटवाल समाज राजवंशी राजपूत क्षत्रिय घटवाल जनजाति विकास समिति का 14वां स्थापना दिवस झारखंड औश्र बिहार राज्य के कई जिलों से आए थे प्रतिनिधि जमुआ, प्रतिनिधि। राजवंशी राजपूत क्षत्रिय घटवाल जनजाति विकास समिति का 14वां स्थापना दिवस गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम शानडीह में मनाया गया। सम्मेलन में गिरिडीह जिला के अलावा धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, गोड्डा तथा बिहार के जमुई एवं बांका से हजारों स्वजाति लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे देवेंद्र नाथ सिंह, धनबाद से जिला परिषद सदस्य मुरारी मोहन सिंह, जामताड़ा से नवल किशोर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ...