ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड तक बनेगी एलिवेटेड रोड
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में ब्रिटानिया चौक से शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन होते हुए आउटर रिंग रोड तक छह किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके व्यवहार्यता अध्ययन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 2.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दे दी गई है। गुरु हरकिशन रोड पर जाम की समस्या है। खासतौर पर ब्रिटानिया चौक पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। एलिवेटेड रोड बनने से ब्रिटानिया चौक और आसपास का भारी ट्रैफिक दबाव कम होगा। गुरु हरकिशन रोड पर सफर तेज और सुगम होगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड तक बनेगी एलिवेटेड रोड इस रोड के रास्ते से शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.