ब्रिटानिया चौक के पास बनेगा 6 km एलिवेटेड रोड, इस सड़क पर घटेगा जाम, कई इलाकों तक फायदा; जानिए रूट
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- उत्तर पश्चिमी दिल्ली में ब्रिटानिया चौक (Britannia Chowk) से शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन होते हुए आउटर रिंग रोड तक 6 किलोमीटर लंबे एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके फिजिबिलिटी स्टडी अध्ययन और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 2.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दे दी गई है। गुरु हरकिशन रोड पर जाम की समस्या रहती है। खासतौर पर ब्रिटानिया चौक पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। एलिवेटेड रोड बनने से ब्रिटानिया चौक और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव कम होगा। इससे गुरु हरकिशन रोड पर सफर तेज और सुगम होगा और इस रोड के रास्ते से शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली को 4KM के नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.