ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम से अंडरब्रिज में जलभराव की निगरानी
प्रयागराज, जुलाई 25 -- मानसून के दौरान सड़क अंडरब्रिज (आरयूबी) में जलभराव से निपटने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सभी आरयूबी पर जलभराव की स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी और पानी निकासी के बाद उसकी अद्यतन रिपोर्ट भी सिस्टम पर अपलोड की जाएगी। संवेदनशील अंडरब्रिज का नियमित निरीक्षण होगा, जबकि गंभीर जलभराव वाले स्थानों पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी। यदि किसी आरयूबी में 30 सेंटीमीटर से अधिक पानी भर जाता है तो उसे पूरी तरह पानी निकलने तक सड़क यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसका व्हाट्सएप ग्रुप पर अपेडट लिया जा रहा है। वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि इस व्यवस्था से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.