ब्रिज कोर्स के लिए रिसोर्स पर्सन की करेंगे तैनाती
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से शुरू किए गए ब्रिज कोर्स के लिए हर जिले में दस-दस रिसोर्स पर्सन की तैनाती की जाएगी। एनआईओएस के उप निदेशक (क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ) डॉ. आलोक कुमार गुप्त ने इस संबंध में 30 जुलाई को पत्र भेजा था। इसके क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप पर आठ अक्तूबर तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए 20 दिन की विद्यालय गतिविधि होगी तो जाकर पर्यवेक्षण करेंगे और भविष्य में परीक्षा की कॉपियां जांचने में आवश्यकता पड़ने पर भी इनकी मदद ली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में चयनित सहायक अध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.