जमशेदपुर, जुलाई 4 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा के 6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई 2026 कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य है, जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड योग्यता के आधार पर हुई थी। शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में एनसीटीई द्वारा तैयार इस कोर्स के लिए हितधारकों के अनुरोध पर पोर्टल दोबारा खोला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...