बांदा, सितम्बर 26 -- बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को बीएसए को ज्ञापन दिया। 69 हजार भर्ती के तहत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के ब्रिज कोर्स कराए जाने को लेकर आ रही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020 में 69 हजार भर्ती के अंतर्गत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को भर्ती किया गया था। शासनादेशानुसार एनसीटीई से मान्यता प्राप्त छह माह का ब्रिज कोर्स पूर्ण कराया जाना था। वर्तमान में इस कोर्स के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। उसमें बनाए गए नियम से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- NIOS ब्रिज कोर्स करना हुआ आसान, पूरक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन से नहीं होंगे फेल ब्रिज कोर्स को अधिकतम पचास प्रतिशत नंबरों के साथ उत्ती...