पटना, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने बीएड योग्यता के आधार पर प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स के पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है। अब पंजीयन 20 फरवरी 2026 (शनिवार) की मध्यरात्रि तक https://bridge.nios.ac.in/ इस पोर्टल पर होगी। आधिकारिक अधिसूचना में यह कहा गया है कि यह निर्णय विभिन्न हितधारकों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बिहार से मंगलवार शाम तक कुल 8130 आवेदन आए हैं। बिहार में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले से सर्वाधिक आवेदन मिले हैं। तीनों जिलों से क्रमश: 680, 438 और 389 आवेदन किए गए हैं। देशभर से ब्रिज कोर्स के लिए 8131 आवेदन किए गए हैं। बीएड योग्यता के आधार पर 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच जिन शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय में हुई हैं उन्हें यह कोर्...