रांची, अप्रैल 15 -- रांची। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना का प्रदर्शन इस वर्ष भी गौरवशाली रहा। विद्यालय के कुल 279 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष लड़कों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्र अरिन कुइला 97.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने। वहीं, किसलय आदर्श 97.4% अंकों के साथ दूसरे और हार्दिक जैन 96.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के 65 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। प्राचार्य मुनीष दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम आशा के अनुरूप है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मनन विद्या में शत-प्रतिशत छात्र सफल यह भी पढ़ें- सच्चिदानंद ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.