ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- पारू। खुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में शुक्रवार की शाम ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया गया। वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने कहा कि तीन जुलाई 1948 को जम्मू कश्मीर के नौशेरा में सीमा की रक्षा करते हुए मो. उस्मान ने शहादत दी थी। मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया। मो. अमीन कौशर सोनू, सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. असगर अली, पूर्व मुखिया बलदेव सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव ठाकुर, देवेंद्र साहू, शेख मोहम्मद सिकंदर, मो. फारूक आजम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.