रुडकी, मई 15 -- रुड़की, संवाददाता। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने शुक्रवार को 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने ग्रुप कमांडर की अगवानी कर वाहिनी की गतिविधियों से अवगत कराया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर भंडारी ने वाहिनी के विभिन्न अनुभागों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने वाहिनी के आधिकारिक दस्तावेजों और रिकॉर्ड का रखरखाव देखा। कैडेट्स के लिए चलाई जा रही वर्तमान प्रशिक्षण योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की का वार्षिक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...