मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के सातवें दिन सोमवार को मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू सेना मेडल ने शिविर का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने प्रधानमंत्री रैली, कर्तव्य पथ तथा फ्लैग एरिया की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्रिल टेस्ट की तैयारी परखी और कैडेट्स को ड्रिल की बारीकियां समझाईं। उन्होंने सभी इवेंट्स की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कैडेट्स को कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनसीसी के 'एकता और अनुशासन के मूलमंत्र पर बल देते हुए कैडेट्स से प्रतियोगिताओं में अपना शत-प्रतिशत देने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल नवीन पाराशर, मेजर विनोद कुमार चौहान, कैप्टन शशांक भारती, लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, लेफ्टि...