देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा स्थित वर्चुअल एंड स्मार्ट क्लासरूम स्टूडियो से शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करना और एनडीए व सीडीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना था। ऑनलाइन माध्यम से जुड़े ब्रिगेडियर गोविंद सिंह ने कहा कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास है। परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने का एक पड़ाव समझकर तैयारी करें। बताया, सही समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से किसी भी बड़ी परीक्षा को आसानी से पार किया जा सकता है। उन्होंने एनडीए व सीडीएस की तैयारी के लिए भी गुरुमंत्र दिए। ब्रिगेडियर गोविंद सिंह 26/11 मुंबई आतंकी हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.