शाहजहांपुर, मार्च 14 -- बरेली ग्रुप हेडक्वार्टर के नए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनीयाल ने 25 यूपी बटालियन एनसीसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान बटालियन की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने विस्तृत जानकारी दी। ब्रिगेडियर अमित उनीयाल ने बटालियन की कार्यप्रणाली की सराहना की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर जतविंदर, सूबेदार गुलशन, सूबेदार दलजिंदर, सूबेदार तारिक, हवलदार शांतनु, हवलदार जगविंदर व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...