नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- दिल्ली के वसंत एनक्लेव में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके आईआईटी में पढ़ने वाले बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रिगेडियर ने अपने घर के पास कार में शराब पी रहे दो लोगों को सार्वजनिक जगह पर नशे का सेवन करने से रोका। उन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर ब्रिगेडियर के बेटे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने अधिकारी से धक्का-मुक्की भी की। सेना ने मामले का संज्ञान लेते हुए मिलिट्री पुलिस को तैनात किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस से फौरन ऐक्शन की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि वसंत एनक्लेव इलाके में रात करीब 10 बजे हुई इस घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है। यह घटना तब हुई जब ब्रिगेडियर और उनके आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले बेटे ने घर के पास कार में शराब पी रहे दो लोगों को टोका। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.