नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली आएंगे, जबकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आने की संभावना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, जिनपिंग की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी नही आया है, लेकिन उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वे एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे है। जिनपिंग की भारत यात्रा करीब सात सालों के बाद हो रही है। इससे पहले वे अक्तूबर 2019 में द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीब सात सालों के बाद पिछले साल एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन की यात्रा की थी। यह भी पढ़ें- जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, BRICS समिट के लिए दिल्ली में बनेगा 5 स्तर...