ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से प्रभावित रहेगा नई दिल्ली का यातायात
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- -रविवार को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रिहर्सल किया जाएगा-लगातार रिहर्सल जारी रहने से नई दिल्ली इलाके में यातायात प्रभावित होने से लोगों को हो रही समस्या नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत रविवार को फिर से कारकेड रिहर्सल किया जाएगा। यह सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान डायवर्जन और प्रतिबंधों के चलते नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के लिए लोग रिंग रोड का उपयोग करें। शनिवार को बारिश के बीच रिहर्सल के चलते भी नई दिल्ली में कई जगह लोगों को जाने में परेशानी के साथ जाम से जूझना पड़ा। लोगों ने समस्या जाहिर की तो ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असुविधा और दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.