नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से भी खास तैयारी की गई है। दुनियाभर के कई बड़े नेता इस समिट में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में भी सुरक्षा की खास तैयार की गई है जहां नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडो तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में 2500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें जिनमें सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल हैं।BRICS Summit के लिए 35 वीआईपी रास्तों पर नजर इसके अलावा जिन होटलों में मेहमान ठहरे हैं, वहां से भारत मंडपम को जोड़ने वाले रास्तों की भी खास निगरानी की जा रही है। ऐसे 35 खास वीवीआईप...