जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इससे व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक बाजारों तक भारतीय कारोबारियों की पहुंच बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। यह बात कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल और संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्माताओं और निर्यातकों के लिए ठोस आर्थिक अवसरों में बदलने का प्रभावी मंच बन सकता है। कैट ने ब्रिक्स देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को संस्थागत स्वरूप देने के लिए ब्रिक्स ट्रेड कनेक्ट मिशन बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह भी पढ़ें- ब्...