ब्रिक्स देशों के सहयोग को नई मजबूती देगा एमओयू : प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि यहां आयोजित ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय मानक निकायों (एनएसबी) की पांचवीं बैठक में लंबे समय से लंबित ब्रिक्स समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे सदस्य देशों के बीच मानकों से जुड़े मामलों में सहयोग बढ़ेगा और साथ मिलकर काम करने के लिए एक तय व्यवस्था बनेगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जोशी ने कहा कि भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित इस दो दिवसीय बैठक में एआई, व्यापार को आसान बनाने, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, ब्रिक्स देश मिलकर अंतरराष्ट्रीय मानक तय करने की दिशा में काम करेंगे।उन्होंने कहा कि इस बैठक का सबसे बड़ा नतीजा मानकीकरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए ब्रिक्स एमओयू को अंतिम रूप द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.