नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने कहा है कि ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग से प्रतिस्पर्धा कानून के प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में निष्पक्ष और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा। कौर ने यह बात शनिवार को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह) देशों के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों की बैठक में कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...