ब्रिक्स देशों के एनएसओ प्रमुखों की बैठक आज से
लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की सोमवार से लखनऊ में होगी। दो दिवसीय बैठक में डाटा गुणवत्ता, नवाचार और जनकेंद्रित सांख्यिकी प्रणाली पर चर्चा की जाएगी। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इसका मकसद ब्रिक्स जेएसपी के माध्यम से सांख्यिकी के प्रसार, सांख्यिकी प्रणाली में नवाचार और ज्ञान एवं सर्वोत्तम परिपाटियों के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है। पहले दिन प्रशासनिक डाटा तथा दूसरे दिन डाटा परिस्थितिकी तत्र में एआई की तैयारी पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.