ब्रिक्स की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूमिका पर छात्रों ने किया संवाद
हरिद्वार, सितम्बर 18 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन विषय पर संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने ब्रिक्स देशों की वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा और सतत विकास में भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी चर्चा की। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शोध, विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण और वैश्विक जागरूकता के कौशल विकसित करना था। कार्यक्रम जाहन्वी नरूला और खुशबु वर्मा के निर्देशन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.