वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी/सारनाथ, हिटी। ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह के दो दिनी सम्मेलन के बाद सभी प्रतिनिधि शनिवार को वैश्विक धरोहरों से परिचित हुए। सारनाथ के पुरातात्विक अवशेषों के अवलोकन के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक शांति की अनुभूति की। पुरावशेषों की एतिहासिकता के बारे में उन्होंने पुरातत्व अधिकारियों के साथ चर्चा की। वे दीनदयाल हस्तकला संकुल भी गए जहां शिल्प कलाकृतियों के जरिए भारत की मजबूत सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक सम्बंधों को जाना। ब्रिक्स सदस्य देशों का प्रतिनिधिमंडल सुबह सवा सात बजे सारनाथ पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर पहुंचा। वहां पुरातत्व अधिकारियों ने अगवानी की। अतिथियों ने धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, मूलगंध कुटी विहार को देखा और पंचायतन मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मनौती स्तूपों के बारे में भी...