बिहारशरीफ, जुलाई 5 -- ब्राह्मण हमेशा सर्व समाज के कल्याण की बातें करता है। श्रोत्रिय समाज मानव समाज की दिव्य धरोहर है। आज के समय में राजनीति के नाम पर ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है, उनका शोषण किया जा रहा है। बिहारशरीफ बड़ी पहाड़ी में रविवार को तृतीय सम्मेलन में शामिल श्रोत्रिय कल्याण संघम् के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि श्रोत्रिय अपनी सुख सुविधाओं का त्याग कर समाज कल्याण में लगा रहता है।

ब्राह्मणों की श्रेष्ठता की चुनौती घटिया मानसिकता के कारण ब्राह्मणों की श्रेष्ठता की चुनौती देने का कोई औचित्य नहीं है। वे दुर्लभ रत्न हैं और भारत देश के लिए महान मानव संसाधन है। भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रमणि पाण्डेय ने कहा कि भारत भूषण तिवारी जैसे ब्राह्मण हमेशा ही सर्व समाज की बातें करते हैं। उन्हें भी न...