बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी झा के संयोजकत्व में मनसेरपुर में सोमवार की शाम हुई बैठक में बेगूसराय जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पंडित रणजीत कुमार ठाकुर को जिलाध्यक्ष एवं पंडित अनिल मिश्र को जिला महासचिव चुना गया है। बैठक का संचालन निवर्तमान बिहार प्रदेश महासचिव पंडित महेश पाठक ने किया। बिहार प्रांत अध्यक्ष पंडित मुरारी झा ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए ब्राह्मण समाज की एकता एवं अखंडता का आह्वान किया। बताया कि इस संगठन में बेगूसराय जिला के करीब 3000 ब्राह्मण परिवार पंजीकृत हैं। यह संगठन देश सभी राज्यों में संगठन संचालित है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...