अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्राह्मण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को होली का त्योहार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ मनाया। आगरा रोड, सासनी गेट, राधारमण गोशाला, मथुरा रोड समेत अन्य स्थानों पर बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, गुजिया व टी शर्ट वितरित की। ब्राह्मण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने एक वाहन में सामग्री भरी और उसको लेकर चिन्हित स्थानों पर पहुंचे। जहां पर बच्चों को वितरित किया। इसके अलावा मलिन बस्तियों में जा कर होली मनाई। संस्थान के संस्थापक दीपक शर्मा व कौशल गौड़ ने कहा की होली का पर्व खुशियों का त्योहार है। ऐसे में प्रयास किया जाना चाहिए कि खुशी हर चेहरे पर दिखाई दे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डा सुरेश शर्मा, राजेंद्र मोहन शर्मा, भानु प्रकाश शर्मा, संजीव अवस्थी, अश्वनी शर्मा, लव वशिष्ठ, तुषार कौशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.