अलीगढ़, मार्च 8 -- जवां, संवाददाता। कस्बा में चलो गांव की ओर कार्यक्रम से सभी ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ें तभी ब्राह्मण मजबूत हो सकता है। छोटे बड़े का भेद भुलाकर सभी ब्राह्मण एकजुट हो जाएंगे तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं हरा सकती। यह बातें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रभारी पंडित के सी गौड़ ने ग्रेटर नगोला पर आयोजित राष्ट्रीय वैदिक पंचांग विमोचन एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान नगोला रिसोर्ट के प्रांगण में कहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय वैदिक पंचांग पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही युवाओं से भगवान परशुराम के चरित्र से शिक्षा लेकर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कौशिक ने कहा कि सरकार यूजीसी का कानून लाकर देश में ब्राह्मणों पर अत्य...