सोनभद्र, अप्रैल 19 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के माध्यम से रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती बड़े श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान ब्राह्मण समाज कार्यालय ओबरा पर ब्राह्मण बंधु एकत्रित होकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और उनके आदर्शों को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पांडेय ने कहा कि अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है। यह दिन ज्ञान, साहस और अन्याय के अंत का प्रतीक है। भगवान परशुराम को चिरंजीवी माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर यज्ञ कराया इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के डॉ. एके पाण्डेय, उमा शंकर तिवारी, डॉ. जीएन पाठक, अगस्त श...