चंदौली, मई 14 -- चंदौली। भगवान परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की तरफ से अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राजकुमार भाटी का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब जाग चुका है। किसी भी दल या व्यक्ति की तरफ से समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा ने टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी से राजकुमार भाटी को निष्कासित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज ने फूंका सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि समाज अपने सम्मान की रक्षा करना जानता है। इस मौके पर केएन पांडेय सह...