रामपुर, अप्रैल 13 -- रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने नगर पंचायत शाहबाद के नामित सभासद बनाए गए अर्पित वशिष्ठ का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि वह क्षेत्र और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सम्मान से अभिभूत नामित ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज भारद्वाज, लेखपाल अनुभव वशिष्ठ, पारसमणि वशिष्ठ, सात्विक भारद्वाज, विनय शर्मा, संतोष शर्मा, आशीष वशिष्ठ, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.