लखनऊ, जून 28 -- एपीएस इंटर कॉलेज, सेनानी बिहार कॉलोनी में रविवार को अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। समिति के राष्ट्रीय संयोजक कृपानिधान तिवारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बिहार के भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं 24 अक्टूबर को पाटलिपुत्र से दिल्ली तक प्रस्तावित चाणक्य रथ यात्रा की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीआईजी जुगल किशोर तिवारी ने की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शब्द मिश्र, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी, इंद्रेश कौशिक महाराज और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रताप मिश्र सेनानी ने अपने विचार रखे। समिति ने आर्थिक आधार पर आरक्षण, सवर्ण आयोग के गठन...