ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान
आगरा, अगस्त 30 -- श्याम नगर, रामबाग स्थित महादेवी सेवा सदन में रविवार को ब्राह्मण समन्वय संवाद-2 आयोजित हुआ। वक्ताओं ने ब्राह्मण आयोग और राजनीतिक पार्टी बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सुरेश शर्मा और अजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। भागना वरदान शर्मा ने ब्राह्मण संरक्षण एक्ट, आयोग, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और विप्र पुजारियों को भत्ता देने की मांग रखी। सुरेश शर्मा ने समाज की एकजुटता और नेतृत्व के अवसर पर जोर दिया। कार्यक्रम में मधु शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, आरपी शर्मा, राजबहादुर शर्मा, कवि रामवीर शर्मा, जेंद्र शास्त्री, सोनम शर्मा और राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.