रुडकी, मई 13 -- रुड़की, संवाददाता। ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाने और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने के उद्देश्य से संयुक्त बैठक आयोजित की गई। रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के गठन को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...