बागपत, मार्च 2 -- बड़ौत। ब्राह्मण समाज द्वारा नगर के कोताना रोड़ पर आवास पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने नीरज शर्मा को फूल माला और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। नगर की कोताना रोड स्थित पंडित विजयपाल शर्मा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पंडित विजयपाल शर्मा ने कहा कि वे समय-समय पर ब्राह्मण समाज की आवाज को उठाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीरज शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की आवाज को और भी मजबूती से उठाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि वे ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने औ...