औरैया, नवम्बर 27 -- औरैया/दिबियापुर, संवाददाता। मध्य प्रदेश में तैनात एक आईएएस अधिकारी का ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। ऐसी टिप्पणी से समाज में रोष व्याप्त है। इस आपत्तिजनक बयान के राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने और प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद औरैया जनपद में भी विरोध तेज हो गया है। घटना के बाद औरैया जनपद के विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने इस टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। औरैया कोतवाली में जिला जजी के अधिवक्ताओं अभिषेक शुक्ला, देवालय चौधरी, सौरभ पांडेय, सिद्धार्थ शुक्ला, देवाशीष अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, आरती, नंदन तिवारी, देवेंद्र दीक्षित आदि ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.