एटा, मार्च 17 -- ब्राह्मण समाज की एकता एवं अखंडता के लिए महिलाओं को होना होगा। आपसी प्रेम सद्भाव एवं एकता के रंग में खेले जाने वाली होली त्योहार एवं नवरात्र प्रारंभ से पूर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन अरूणा नगर अतिथि निवास में आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि समाज की समस्त महिलाओं को वर्तमान में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण अभियान चला रही है। जानकारी देते हुए कहा कि समाज की एकता एवं अखंडता के लिए महिलाओं को शिक्षित होना होगा। शिक्षित होकर ही हम पूर्ण रूप से सक्षम एवं समर्थ होकर अपने परिवार एवं अपने समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। आयोजन समिति की सदस्य मंजू दुबे, गुंजन मिश्रा, किरण उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, ज्योति पाराशर, दुर्गेश दुबे, विमलेश...