गंगापार, फरवरी 18 -- नवयुवक ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय गारापुर में संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए नियम की घोर निंदा करते हैं। ऐसा कानून जो समाज को विखंडित करने वाला, समाज में जहर घोलने वाला और हिंदू समाज में मतभेद पैदा करता हो ऐसे कानून की निंदा करते है। अभी यह मामला न्यायालय में है इसलिए हम इसकी प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो ब्राह्मण समाज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार शुक्ला, आशुतोष तिवारी, सूर्यमणि पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडे, मुन्ना शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.