ब्राह्मण समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन
चतरा, मई 31 -- लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के लमटा गांव में शनिवार को ब्राह्मण समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से प्रखंड स्तर पर नियमित बैठकें नहीं होने के कारण संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इसी को लेकर हाल ही में हुई जिला स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि सभी प्रखंडों में 5 जून 2026 तक बैठक आयोजित कर उसकी रिपोर्ट जिला कमेटी को सौंपी जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.