ब्राह्मण समाज की दो बेटियों ने सेना में लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया मान
बागपत, अक्टूबर 4 -- बड़ौत। क्षेत्र की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए समाज और जिले का नाम रोशन किया है। ब्राह्मण समाज की दो बेटियों का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर गुराना रोड स्थित पंडित सुबोध शर्मा के आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खाप चौधरी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में गुराना रोड निवासी कशिश शर्मा और खेकड़ा निवासी अभी शर्मा को मेडिकल नर्सिंग क्षेत्र में लेफ्टिनेंट बनने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद खाप चौधरी एवं प्रबुद्ध जनों ने बेटियों को पटका पहनाकर, उपयोगी बैग और भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 84 देश खाप ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.